×
userImage
Hello
 Home
 Dashboard
 Upload News
 My News
 All Category

 News Terms & Condition
 News Copyright Policy
 Privacy Policy
 Cookies Policy
 Login
 Signup
 Home All Category
     Hot Issue      Political      Post Anything
Tuesday, May 20, 2025,

National / Hot Issue / India / Delhi / New Delhi
NEET पेपर लीक मामला: भारतीय छात्रों के भविष्य के साथ हो रहा हैं खिलवाड़- राहुल गांधी

By  AgcnneduNews... /
Thu/Jun 20, 2024, 06:21 AM - IST -213

  • इजराइल और गाजा के बीच युद्ध भी खत्म हो गया। हिंदुस्तान में पेपर लीक को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने नहीं रोका या नहीं रोक सकते।
  • कांग्रेस के सांसद ने कहा कि इसका असल कारण यह है कि ऐसे लोगों को पद पर बैठाया गया हैं, जो योग्य नहीं है। पहले इसका मूल केंद्र मध्य प्रदेश हुआ करता था।
  • राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, NEET परीक्षा में 24 लाख से अधिक छात्रों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ पर भी नरेंद्र मोदी हमेशा की तरह मौन धारण किए हुए हैं।
New Delhi/

न्यू दिल्ली/NEET परीक्षा में धांधली को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर हमला बोल रही है। अब इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी मोदी पर सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेपर लीक नहीं रोक पा रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार क्लीनचिट दें। हम इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि NEET के पेपर लीक हो गए और यूजीसी के पेपर भी रद्द कर दिए गए। कहा जाता है कि नरेंद्र मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को रोका था। इजराइल और गाजा के बीच युद्ध भी खत्म हो गया। हिंदुस्तान में पेपर लीक को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने नहीं रोका या नहीं रोक सकते। भारतीय छात्र प्रभावित हैं। यह हमारे छात्रों का भविष्य है। आपके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा,  NEET परीक्षा में 24 लाख से अधिक छात्रों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ पर भी नरेंद्र मोदी हमेशा की तरह मौन धारण किए हुए हैं। बिहार, गुजरात और हरियाणा में हुई गिरफ्तारियों से साफ है कि परीक्षा में योजनाबद्ध तरीके से संगठित भ्रष्टाचार हुआ है और ये भाजपा शासित राज्य पेपर लीक का एपिसेंटर बन चुके हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि शिक्षा के संगठन को एक संगठन ने कब्जा कर रखा है। हर पोस्ट पर इसी संगठन का कब्जा है। इसे बदलना होगा। चुनावी घोषणा पत्र में साफ कहा है कि कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। विश्वविद्यालय के नियमों को आकलन करना होगा। विपक्ष दवाब डाल कर ये दो काम सरकार से करवाने की कोशिश करेगा। राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों के लिए बहुत कम रास्ते हैं। पहले रोजगार के अवसर खत्म कर दिये थे। अब परीक्षा में धांधली हो रही है। युवाओं के पास जाने के कोई रास्ते नहीं बचे हैं। सभी रास्ते बंद कर दिये गये है। इस मामले की जांच होनी चाहिए, जो भी पेपर लीक करवाया है। उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सख्त कानून होना चाहिए। अगर आप मेरिट के बेसिस पर जॉब नहीं देंगे। अयोग्य लोगों को उपकुलपति बनाएंगे। एग्जाम लेने की जो संस्था हैं, उसमें अपने आदर्श के लोगों को लेंगे। तो वह इसके जिम्मेदार हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि इसका असल कारण यह है कि ऐसे लोगों को पद पर बैठाया गया हैं, जो योग्य नहीं है। पहले इसका मूल केंद्र मध्य प्रदेश हुआ करता था। बीजेपी के लोग कहते हैं कि इसकी प्रयोगशालाएं गुजरात और मध्य प्रदेश हैं। जब तक हिंदुस्तान के संस्थान इनके हाथों ने नहीं छीने जाएंगे, तब तक यह बढ़ता ही रहेगा।

इसके पहले नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के समर्थकों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। एनएसयूआई की ओर से कहा गया कि देश में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। पहले जहां NEET पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य अधर में है, वहीं अब UGC-NET की परीक्षा भी रद्द कर दी गई है। छात्रों के साथ हो रहे इस अन्याय के विरोध में प्रदर्शन किया गया।

By continuing to use this website, you agree to our cookie policy. Learn more Ok